{"_id":"5db86f6c8ebc3e93d62b230e","slug":"fire-girl-lives-burnt-in-three-hunts-siddharthnagar-news-gkp327245450","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन झोपड़ियों में लगी आग, तीन साल की मासूम जिंदा जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन झोपड़ियों में लगी आग, तीन साल की मासूम जिंदा जली
विज्ञापन
बांसी में आग से झुलसी पुष्पा।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोपड़ियों में लगी आग, जिंदा जली मासूम
उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के नगवा गांव में झोपड़ी में आग लगने से सो रही एक तीन वर्षीय बच्ची जिंदा जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बच्ची का नाम आंशिका (3) पुत्री रामराज हैं। आग से रामराज का सात साल का बेटा झुलस गया है। उसका इलाज सीएचसी में चल रहा है।
घटना सोमवार शाम 7.30 बजे की बताई जा रही है। इसके अलावा उसी गांव के मटालू, कामराज की झोपड़ी में आग लग गई। मौके पर फायर बिग्रेड की छोटी और बड़ी दोनों गाड़ियां पहुंची, लेकिन रास्ता नहंी होने के कारण वह घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाई। मौके पर एसओ अंजनी कुमार राय पुलिस बल और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में जुटे रहे। सूचना पर एसडीएम सदर उमेश चंद्र निगम टीम के साथ पहुंचे थे। आग बुझने के बाद किसी तरह बच्ची का शव निकाला। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है। उसके ऊपर बिजली का तार टूटकर गिरा है। इसके अलावा यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि दिवाली पर पटाखा जलाने से आग लगी है। फिलहाल आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। रामराज बंगलुरु में मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। घर पर उसके पिता राजकपूर और पत्नी तारा रहती हैं। उमेश चंद्र निगम ने बताया कि जो भी सरकारी सहायता होगी उसे पीड़ित परिवारों को दिलाया जाएगा।
-------------------------------
पटाखे फोड़ते वक्त सिपाही घायल
बिस्रकोहर। रविवार शाम दीपावली पर्व पर त्रिलोकपुर के बिस्कोहर पुलिस चौकी में सिपाही रितेश राय आतिशबाजी कर रहें थे। इसी दौरान पटाखे की चपेट में आकर झुलस गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बगल के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है ।
विज्ञापन
सराफ की दुकान में लगी आग, दम घुटने से वृद्धा की मौत
- हादसे में एक युवती भी बुरी तरह झुलसी
- बांसी कस्बे के सर्राफ मार्केट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो
बांसी। दिवाली के दिन रविवार की देर रात घनी आबादी के सर्राफा मार्केट में ज्वेलरी की दुकान में आग लगने से दुकानदार की 72 वर्षीय मां की दम घुटने से मौत हो गई। साथ ही 19 वर्षीय बेटी का हाथ व पैर झुलस गया। काफी मशक्कत के बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया।
रविवार रात सर्राफा मंडी के लोग दिवाली की पूजा कर सो रहे थे। देर रात तीन बजे के आसपास सर्राफा गली के सुभाष चंद्र वर्मा की मकान में ही दुकान है। अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। जानकारी पर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। ज्वेलरी की दुकान में आग लग जाने से रिहायशी हिस्से प्रथम तल एवं द्वितीय तल में आग का धुआं भर गया, जहां परिवार फंसा था। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस व मोहल्लावासियों ने तत्काल घर में फंसी महिलाओं को छत की ग्रिल तोड़कर बाहर निकाला। इसके बाद झुलसे लोगों को पीएचसी बांसी ले जाया गया। लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में सुभाष की मां निर्मला देवी का दम घुटने से मौत हो गई। साथ ही उनकी बेटी पुष्पा का हाथ व पैर झुलस गया जिसका इलाज चल रहा। घटना से दुकान व मकान का काफी नुकसान हुआ है।
-----------------------------
पुलिस ने फिर दिखाई बहादुरी
बांसी। देर रात हुई आग लगी की घटना को काबू करने तथा घर में फंसे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस के साथ मोहल्ले के युवाओं की बहादुरी की चर्चा नगर में हो रही है। घटना में कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल इमामुद्दीन, हेड कांस्टेबल सुरेश वरुण को चोटें आईं है। साथ ही मोहल्ले के हरिराम वर्मा भी घायल हुए है। सोमवार को कस्बे के सरदार के कपड़े की दुकान में भयंकर लगी आग को बांसी कोतवाली पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए बुझाया था। इसकी वजह से बड़ा हादसा होने से बचा था।
घर में लगी आग से कपड़ा, जेवर व नगदी जलकर राख
फोटो-
: चिल्हिया थानाक्षेत्र के गंगाराम महदेवा गांव के कटया टोला की घटना
अमर उजाला ब्यूरो।
चिल्हिया। चिल्हिया थानाक्षेत्र के ग्राम गंगाराम महदेवा के टोला कटया के एक घर में सोमवार की रात अचानक लगी आग से कपड़े, जेवर, नगदी आदि सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बहुत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया।
चिल्हिया थानाक्षेत्र के गंगाराम महदेवा गांव के कटया टोला निवासी सुनील पासवान के घर के एक कमरे में सोमवार की रात को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखे जेवरात, 12 हजार रुपये नकदी, फर्नीचर व कपड़े सहित अनाज भी जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार आग से उसे एक लाख 20 हजार रुपये के सामान की क्षति हुई है। सूचना पाकर चिल्हिया थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेते हुए पीड़ित को सरकारी सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।