{"_id":"66242edc8fcbcbaf80079994","slug":"fire-created-havoc-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116125-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आग ने मचाया तांडव, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आग ने मचाया तांडव, लाखों का सामान जलकर खाक
Sun, 21 Apr 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
- लोटल कोतवाली क्षेत्र के बघेल में ठंडल में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के बघेली गांव में शुक्रवार देर शाम आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण खेत में गेहूं कटे डंठल जलने से निकली चिंगारी को बताया जा रहा है।
अगलगी की इस से घटना में विजय के कबाड़ की दुकान जलकर खाक हो गया। कबाड़ में आग लगने के दौरान विजय प्रकाश की खड़ी मारुती 800 व एक टैंपो भी जल कर खाक हो गया। उसी दौरान प्रेमचंद, लालचंद की खूंटे से बंधी तीन भैंसों को आग से बचाने के लिए गांव के लोगों ने रस्सी काट दी। जिनका पता नहीं चल रहा है। काफी खोजबीन के बाद एक छोटी पड़िया ही मिल सकी है।
उधर प्रेमचंद व कृष्ण मुरारी के घर में रखा लाखों रुपये का सामना जलाकर खाक हो गया। कष्ण मुरारी की किराना की दुकान थी। गोदाम में रखे तमाम सामान जल गए। बेचन चौहान की चाय की गुमटी जल गई। उसी गांव के लालचंद की बकरी आग के लपेटे में आ गई। उसकी तत्काल मौत हो गई।
विज्ञापन
आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। लेकिन समय से न पहुंचने के कारण आग विकराल ने रूप ले लिया। अस्थायी गोशाला सुसुनहा में आग लगने व भूसा जलने से गायों के सामने चारा का संकट उत्पन्न हो गया है।
इसी तरह ग्राम सुसुनहा के गोशाले में पशुओं के खाने के लिए रखा करीब पचास ट्राली भूसा जल कर राख हो गया। पानी न रहने से अंदर व बाहर रखे भूसे में आग पकड़ लिया। सबसे बड़ी बात रही कि वहां मौजूद केयर टेकर दुखीराम व रामनाथ ने तत्परता दिखाते हुए पशुओं को बाहर निकाल दिया, नहीं तो पशु भी जल जाते। यहां भी आग लगने का कारण डंठल को जलाए जाने से निकली चिंगारी को ही बताया जा रहा है।
सूचना पर पशु डॉक्टर राजकमल यादव ने पहुंचकर पशुओं की जांच पड़ताल की। डॉक्टर राजकमल ने बताया कि बार बार दमकल विभाग को सूचना दी गई। लेकिन शाम तक कोई संबंधित अधिकारी नहीं आया। इधर, भूसा जलने से गोशाला के गायों को चारा का संकट आ गया है। मालूम हो कि प्रशासन की ओर से इन गायों के भोजन के संबंध में अभी तक कोई खोज खबर नहीं ली गई है।