{"_id":"5785228e4f1c1b191d13dca2","slug":"fire-caused-by-a-gas-leak-in-the-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र के एक मकान में आग लगने से जला गृहस्थी का सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। पथरा थाना क्षेत्र के अजगरा चौराहे पर मंगलवार को दोपहर गैस सिलेंडर में रिसाव होने से एक मकान में आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। किसी तरह घरवालों ने बाहर निकलकर खुद को आग से बचाया। आग बुझाने की कोशिश में एक किशोर भी झुलस गया है। आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अगलगी से 50 हजार से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
पथरा थाना क्षेत्र मिरवापुर निवासी शिवबालक अजगरा चौराहे पर पूरे परिवार के साथ किराए के मकान में रहकर चाट की दुकान चलाते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे वह रसोई गैस से चाट का सामान बना रहे थे। इसी बीच रेगुलेटर पाइप में रिसाव से आग लग गई। कुछ ही क्षणों में आग पूरे कमरे में फैल गई। आग की लपटें देखकर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्य हल्ला मचाते हुए बाहर की ओर भागे।
वहीं आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। आग की चपेट में आने से घर में रखा 5 हजार नकदी सहित राशन, कपड़ा, बिस्तर व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। शिवबालक का 15 वर्षीय पुत्र विकास भी लपटों की चपेट में आकर झुलस गया। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया। आग बुझने के बाद भी काफी देर तक सिलेंडर जलता रहा, जिससे आस-पास के लोग सहमे रहे।