{"_id":"58dfdebf4f1c1b380763fd02","slug":"fire-burns-20-bigha-wheat-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग ने ढाया कहर, 20 बीघा गेहूं जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग ने ढाया कहर, 20 बीघा गेहूं जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पथ्रा क्षेत्र के मिरवापुर गांव में जला गेहूं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिरवापुर गांव के सिवान में गेहूं की खड़ी फसल में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दर्जनों किसानों का लगभग 20 बीघा फसल जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम सूचना के बाद भी नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
क्षेत्र के मिरवापुर गांव में दक्षिण दिशा में आमी नदी के पास रामदीन के खेत में शनिवार को अचानक आग की लपटें उठने लगी। यह देख ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे आग, आसपास के कई खेतों को अपने आगोश में ले चुकी थी। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को भी घटना की जानकारी दे दी थी। मगर सूचना के बावजूद टीम नहीं पहुंच सकी।
आग से किसान रामदीन का एक बीघा, मदई का डेढ़ बीघा, चिरकुट का एक बीघा, मंजू का दो बीघा, श्यामराजी का डेढ़ बीघा, रामराज का एक बीघा, झींगुर का दो बीघा, लखपत का दो बीघा, बिजाऊ का दो बीघा, अनारकली का दो बीघा, रामदास का दो बीघा, रामनरायन का एक बीघा, रामसुभाष का ड़ेढ बीघा व जगलाल की एक बीघा फसल जल गई।