फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire broke out in the stalks of Siwan in Tola Baidauli village, wheat stored in the fields destroyed

Siddharthnagar News: टोला बैदौली गांव के सिवान में डंठल में लगी आग, खेत में रखा गेहूं नष्ट

Wed, 04 Jun 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the stalks of Siwan in Tola Baidauli village, wheat stored in the fields destroyed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़/खुनुवां। शोहरतगढ ़ विकास क्षेत्र के लुचुइया ग्राम पंचायत के टोला बैदौली गांव के सिवान में शनिवार को दिन में करीब तीन बजे गेहूं की डंठल में आग लग गई। पछुआ के चलते आग नडौरा गांव में पहुंच गई, जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
आग देख आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में जुट गए कड़ी मशक्कत के बाद ढेर शाम तक आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची, लेकिन शोहरतगढ़ नगर पंचायत की टैंकर समय से पहुंच कर आग बुझाने में जुटी रही। क्षेत्र के बैदौली गांव के सिवान में भूसा बनाने वाली मशीन गेहूं के डंठल से भूसा बना रही थी, जिससे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग गेहूं के डंठल में लग गई। तेज हवा के कारण आग विकराल हो गई, सैकड़ों बीघा के सिवान को जलाते हुए नडौरा गांव में पहुंच गई।
विज्ञापन

गांव के वृद्ध, बच्चे, नौजवान और महिलाएं आग बुझाने में लग गए। गांवों के किनारे लगे सभी बोरिंगों पर पंप सेट मशीन लगा कर आग को काबू में किया गया। आग की सूचना पर शोहरतगढ़ तहसीलदार हल्का लेखपाल सुरेंद्र भारती, शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी मय फोर्स पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए और गांवों को जलने से साफ-साफ बचा लिया, लेकिन तब तक गांव के नरेंद्र मिश्र का कटा हुआ गेहूं गांव के पास चंद्रभान नाऊ के घर के पास रखा जल कर राख हो गया। रामलाल, श्याम लाल नाऊ का तीन ट्राली भूसा व असर्फी का छप्पर जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed