{"_id":"69cacfd4b7d256987c0f3fcf","slug":"fir-registered-in-conversion-case-three-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155829-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धर्मांतरण के मामले के प्राथमिकी दर्ज, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धर्मांतरण के मामले के प्राथमिकी दर्ज, तीन गिरफ्तार
Tue, 31 Mar 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। भवानीगंज थाना क्षेत्र में चार महीने से लापता किशोरी के प्रकरण को लेकर बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने धर्मांतरण से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए मो. अख्तर अली उर्फ कारी साहब , मो. राशिद अली तथा माजिदा तबस्सुम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भवानीगंज थाने पहुंचे थे, जहां उन्होंने थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारियों से मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने मामले में किसी भी तरह की लीपापोती न होने देने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए जिले के एक नेता पर एक विशेष वर्ग को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया था। सोमवार को थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ ग्राम भानपुर मस्जिदिया में किराये के मकान में रह रहे आरोपियों को सुबह करीब 10:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत दर्ज इस मामले में ये सभी आरोपी वांछित चल रहे थे। वे मूल रूप से बनकटिया थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी हैं।