फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   FIR lodged against 12 people in case of assault

Siddharthnagar News: मारपीट के मामले में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 25 Feb 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 12 people in case of assault
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर 12 आरोपी के खिलाफ मारपीट एवं अन्य मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने मामले में लेनदेन के विवाद मारपीट व अन्य आरोप लगाते हुए कोर्ट से कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि कोर्ट को दिए प्रार्थनापत्र में स्टेशन पुरवा निवासी जैबुन्निशा ने बताया कि वह 30 मई 2021 को पति वरासत अली के साथ निजी कार्य से खलीलाबाद चौराहा पर गई थी। दिन में करीब 3:00 बजे गांव के प्रीती राय से मिली और बकाया रुपये के हिसाब-किताब के लिए विपुल राय के घर पर बिधियानी बुलाया। जब वह अपने पति के साथ वहां पहुंची तो पहले से मौजूद बिधियानी गांव के अर्जित राय, सुलतान, नसीर खान, सुभम, नीरज शर्मा, रामप्रकाश सिंह उर्फ आरपी सिंह निवासी मड़या, कमलेश कुमार श्रीवास्तव निवासी छोटी सरौली, संतोष यादव उर्फ कल्लू निवासी स्टेशन पुरवा, रघुनाथ राय निवासी दुघरा, राज श्रीवास्तव उर्फ विनोद श्रीवास्तव निवासी स्टेशन पुरवा उनसे उलझ गए और पति से गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

उनके सामने ही पति को बंधक बनाकर मारापीटा। उनकी चार पहिया गाड़ी को छीन लिया। उनके द्वारा कर्ज देने की बात बताने पर भी वह लोग नहीं मानें और जानमाल की धमकी देते हुए भाई से चार लाख रुपये लेकर आने के लिए दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति हार्ट के मरीज हैं, उन्होंने भाई से चार लाख रुपये लाकर दिए। इसके बाद भी वह उक्त लोगों ने 18 प्रतिशत मासिक ब्याज की दर से 30 लाख रुपये के लिए और दबाव बनाने लगे। घटना की जानकारी होने पर लोगों ने बीच बचाव किया। इस पर उन लोगों को भी जलील करके भगा दिया। किसी तरह उन्होंने पति के साथ भागकर जान बचाई।
कोतवाल ने बताया कि इस मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed