{"_id":"6b0b107200fb8513b7066118","slug":"fir-for-murder-registered-against-four-in-connection-with-elderly-mans-death-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168943-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वृद्ध की मौत के मामले में चार पर हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वृद्ध की मौत के मामले में चार पर हत्या की प्राथमिकी
Sat, 28 Nov 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/उसका बाजार। उसका बाजार थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के सिवान में कंबाइन मशीन से धान कटाई को लेकर हुए विवाद में वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शनिवार शाम शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
जानकारी के अनुसार, पकड़ी गांव के सिवान में शुक्रवार शाम कंबाइन मशीन से धान की कटाई हो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मशीन चालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। चालक को पिटता देख दयाराम (71), उनकी पत्नी किसमती और बेटियां रीता व सरिता बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने दयाराम के साथ भी मारपीट की और उनका गला दबाया। इसके बाद उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटियों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।
घटना के बाद मृतक की पत्नी किसमती ने उसका बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पकड़ी गांव निवासी आनंद, महेश, शांति और आकाश पर मारपीट कर दयाराम की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष उसका बाजार जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।