फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fine against encroachment

Siddharthnagar News: सड़क, पटरी व पोखरे की जमीन पर खड़ा किए मकान..लगा जुर्माना

Wed, 22 May 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 22 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
fine against encroachment
फोटो-
विज्ञापन

शहर के पुरानी नौगढ़ में बेशकीमती नौ मंडी जमीन पर 30 वर्ष से था कब्जा
10 कब्जाधारियों से तीन करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना वसूलने का नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के पुरानी नौगढ़ में सड़क, पटरी एवं पोखरे की भूमि पर 30 वर्ष से कब्जा कर मकान खड़ा करने वाले 10 लोगों से तीन करोड़ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। राजस्व ग्राम बर्डपुर नंबर 14 में सड़क, पटरी और पोखरे की नौ मंडी से अधिक भूमि पर 10 से अधिक लोगों ने कब्जा कर मकान खड़ा कर लिया था। मामले में कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों पर अर्थदंड लगाकर वसूली की कार्रवाई शुरू की है।
शहर के पुरानी नौगढ़ में बर्डपुर नंबर 13 के टोला महदेइया निवासी गुलाम मुर्तजा के मकान को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया था। जिसके बाद वह कोर्ट में वाद दाखिल किया कि उसके अलावा अन्य लोगों ने भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाया है, लेकिन उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई। जबकि उसके विरूद्ध एकतरफा कार्रवाई की गई है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर राजस्वकर्मियों ने पुरानी नौगढ़ स्थित भूमि की पैमाइश कर सड़क, पटरी और पोखरे की नौ मंडी भूमि पर 10 लोगों के अतिक्रमण करने की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी। इसके साथ ही इतने वर्ष से कब्जा कर पक्का मकान बना लेने के मामले में जुर्माना लगाते हुए अर्थदंड वसूलने की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी मुन्ना जायसवाल का कहना है कि शहर में अतिक्रमण के चलते सड़कें बेहद सकरी हो गई है। अतिक्रमण हटने से शहर में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, इसलिए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

---------------
30 वर्ष से था कब्जा
शहर के पुरानी नौगढ़ में सड़क, पटरी व पोखरे की भूमि पर 30 वर्ष से कब्जा रहा, लेकिन अब तक प्रशासन की तरफ कार्रवाई नहीं हुई। जिससे लोगों को आवागमन व जलभराव से जुझना पड़ा। वहीं प्रशासन ने जब अतिक्रमण मामले में गुलाम मुर्तजा के मकान के ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की और उसके बाद गुलाम मुर्तजा के कोर्ट जाने पर प्रशासन जागा। तब जाकर अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इनके विरुद्ध हुई है कार्रवाई
राजस्व विभाग की तरफ से बर्डपुर नंबर 14 निवासी मोतीलाल पर सरकारी भूमि पर 30 वर्ष से कब्जा कर मकान बना लेने के मामले में 71.5 लाख रुपये, बैजनाथ पर 38.5 लाख रुपये, ओमनरायन पर 27.5 लाख रुपये, परवेज अहमद पर 27.5 लाख रुपये, शिवकुमारी पर 44 लाख रुपये, अजय कुमार पर 38.5 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इन पर 55 हजार प्रति वर्ग मीटर की दर से जुर्माना लगाया है।
------------------
अतिक्रमण से जलनिकासी प्रभावित
पुरानी नौगढ़ में पोखरे की भूमि पर अतिक्रमण होने से कस्बा की जलनिकासी प्रभावित हो गया है। सड़क किनारे पटरियों पर कब्जा होने से कई घर से जलनिकासी के लिए नाली नहीं बन पाई है। इससे बारिश के मौसम में मोहल्ले में जलभराव की स्थिति रहती है। शहरवासी अखलाख का कहना है कि अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई और कब्जामुक्त होने से आवागमन व जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त होगी।

-------------------
शहर में सड़क, पटरी व पोखरे की भूमि पर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई है, जल्द ही अतिक्रमण हटाने के साथ संबंधित से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. ललित कुमार मिश्र, एसडीएम नौगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed