{"_id":"59f4b7ea4f1c1bf3538b9c0c","slug":"filariarias-will-be-free-by-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 तक फाइलेरिया मुक्त होगा जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2020 तक फाइलेरिया मुक्त होगा जनपद
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित जनसभा में मौजूद अभयराम सिंह यादव एवं अन्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत समन्वय समिति के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक अंबेडकर सभागार में शनिवार को हुई। इसमें 23 नवंबर से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के सफलता की रूपरेखा बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम कुणाल सिल्कू ने तीन दिवसीय अभियान के तहत फाइलेरिया हाइड्रोसील रोगियों का निशुल्क आपरेशन किया जाएगा। फाइलेरिया रोग पर नियंत्रण के लिए दो वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों को वर्ष में एक बार डीईसी व एल्बेंडाल की खुराक खिलाना चाहिए। वर्ष 2020 तक जिले को फाइलेरिया रोग से मुक्त कर दिया जाएगा। सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीएचसी पर सभी प्रकार का टीका लगवाना सुनिश्चित करें। सभी गांवों की एएनएम व आशा के माध्यम से टीकाकरण कार्यक्रम पूर्ण कराया जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि जिन गांवों में जेई के मरीज चिह्नित किए गए हैं, वहां निरीक्षण कराते हुए पुन: टीकाकरण कराया जाए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाएं रजिस्ट्रेशन कराने पर गर्भवती महिला के 05 माह पूर्ण होने पर 1000 रुपये की धनराशि प्राप्त होगी। छह माह पूर्ण होने पर 2000 व डिलेवरी के समय 2000 रुपये की धनराशि गर्भवती को ऑनलाइन गर्भवती महिला के बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा की गई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयरन की गोली का वितरण कराया जाए। आयरन की गोली भोजन करने के बाद ही बच्चों को खिलाया जाए। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एसीएमओ प्रतिरक्षण डॉ. विजय कुमार, बीएसए मनीराम सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय और सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।