{"_id":"62d6eff25f54367f7b170394","slug":"fight-to-old-man-siddharthnagar-news-gkp4442489154","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बकरी ले जाने पर वृद्धा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में बकरी ले जाने पर वृद्धा को पीटा
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के बनचौरा गांव हुई मारपीट में घायल महिला, हसन।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में बकरी ले जाने पर वृद्धा को पीटा
- कोटिया पुलिस चौकी क्षेत्र के बनचौरा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। कोटिया पुलिस चौकी क्षेत्र के बनचौरा गांव में सोमवार शाम खेत में बकरी घुसने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दो युवकों ने वृद्ध महिला की पिटाई कर दी, उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बनचौरा निवासी हसन बीवी (65) पत्नी मोहम्मद इद्रीश सोमवार शाम को गांव के सिवान से बकरी लेकर आ रही थी। आरोप है कि गांव पहुंचने पर गांव के ही गोलू व सरजू कहने लगे कि मेरे खेत की तरफ से बकरी क्यों लेकर आई? उसके बाद दोनों लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई में उसका सिर फूट गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोटिया चौकी इंचार्ज रामाकांत सरोज ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।