{"_id":"626445f6f0d4d63182457017","slug":"fight-in-two-party-six-injured-siddharthnagar-news-gkp434422899","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे की भूमि के लिए मारपीट, छह घायल, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टे की भूमि के लिए मारपीट, छह घायल, तीन गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टे की भूमि के लिए मारपीट, छह घायल, तीन गंभीर
- पुलिस की मौजूदगी में चले ईंट-पत्थर
- उसका थाना क्षेत्र के छितरापार गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के छितरापार गांव में पट्टे की भूमि पर कब्जे के लिए दो पक्षों विवाद हो गया। इसमें एक तरफ से चले ईंट और पत्थर से छह लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर है। जिसमें से एक को गोरखपुर के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस की मौजूदगी में हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने एक पक्ष पर केस दर्जकर छानबीन शुरू की है। बताया जा रहा है कि विवाद लंबे समय से चल रहा था और पुलिस के समक्ष कई बार मामला पहुंचा भी था। अगर त्वरित कार्रवाई होती तो शायद खूनी संघर्ष न होता।
क्षेत्र के छितरापार गांव निवासी गोविंद और अशर्फी के बीच गांव के एक पट्टे की भूमि पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसके लिए कई बार थाने तक मामला भी पहुंचा था। शनिवार को उसी भूमि पर गोविंद ने निर्माण शुरू किया था। गोविंद के अनुसार उसे वर्ष 1988 में गांव में ही पट्टे पर जमीन मिली थी, इसका स्वीकृति एसडीएम ने किया है। इसी जमीन पर अशर्फी भी अपना हक जताते हैं, जिससे यह विवाद का विषय बन गया। लगभग एक माह से इसे लेकर कहासुनी चल रही थी। शनिवार को निर्माण के दौरान दोनों पक्ष में विवाद शुरू हुआ, जिस पर एक पक्ष के छत से दूसरे पक्ष पर जमकर ईंट-पत्थर चलाए गए। खूनी झगड़े का वीडियो भी वायरल हो रहा है। गोविंद पक्ष के धीरज को सिर में गंभीर चोट लगी है। सुमिरता का हाथ टूट गया और निशा की एक आंख में चोट लगी है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। धीरज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने अशर्फी, राजकुमार, प्रदीप, पिंटू, मुइला, पंच बहादुर, खदेरू, रुक्मिणी, इंद्रेश व नीलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
---
पुलिस की मौजूदगी में हुआ विवाद
गोविंद का आरोप है कि विपक्षियों द्वारा सुनियोजित ढंग से झगड़ा किया गया है। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर को पहले ही विवादित स्थल के आसपास छुपा कर रखा गया था। विवाद शुरू होते ही घात लगाकर हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया। गोविंद ने आरोप लगाया कि अशर्फी पक्ष ने डायल-112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया और उनकी मौजूदगी में ही इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के सामने विवाद चलता रहा। गांव के लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस की लापरवाही से यह घटना घटित हुई। अगर पुलिस इस मामले में पहले से सतर्क होती तो यह घटना नहीं होती।
गोविंद की तहरीर पर बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष के लोगों को गंभीर चोट आई है। इस संबंध में मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएगी। मामले की जांच की जाएगी और उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
- सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष उसका बाजार