फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fight in dispute over playing cricket, case filed against five

Siddharthnagar News: क्रिकेट खेलने के विवाद में मारपीट, पांच पर केस

Sun, 18 May 2025 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fight in dispute over playing cricket, case filed against five
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव में शनिवार शाम क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में विवाद हो गया। बात बढ़ी और मारपीट हाे गया। इसमें एक युवक घायल हाे गया। परिजन उसे सीएचसी खुनियांव ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नागचौरी गांव के बाग में शनिवार शाम बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव निवासी आदित्य पांडेय से विवाद हो गया। आदित्य से विवाद होने की जानकारी होने पर उसके परिवार के गगन पांडेय (20) मौके पर पहुंच बीच बचाव करने लगा। इसके बाद दूसरे पक्ष के सत्यवान पांडेय और उनके पुत्र दौलत, सूरज, अंकित, सोनू पहुंच गए और मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होते ही परिजन गगन को लेकर सीएचसी खुनियांव गए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में गगन का इलाज चल रहा है। उसके सिर, कमर और हाथ में चोट आई है। गगन पांडेय के पिता घनश्याम पांडेय ने मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले में सभी पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार शाम दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed