{"_id":"6786a0d6e93d2c828d070df2","slug":"festive-atmosphere-seen-on-the-birth-anniversary-of-hazrat-ali-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-130738-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हजरत अली की यौमे पैदाइश पर दिखा जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हजरत अली की यौमे पैदाइश पर दिखा जश्न का माहौल
विज्ञापन
हज़रत अली की जयंती पर हल्लौर स्थित जामा मस्जिद से निकाली जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। शिया समुदाय के पहले इमाम हजरत अली की यौमे पैदाइश का जश्न मंगलवार को कस्बा हल्लौर सहित पूरे जनपद में उत्साह से मनाया गया।
कस्बा हल्लौर में आयोजित महफिल में शायरों ने हजरत अली की शान में कलाम और कसीदा पेश किया। जामा मस्जिद में लंगर लगाया गया और लोगों को मिष्ठान व उपहार वितरित किए गए। अली ब्वऍयज कमेटी हल्लौर के तत्वावधान में बड़े इमाम बाड़ा परिसर से जुलूस-ए- हैदरी निकाला गया। इसमें बच्चों एवं युवाओं का जोश देखने लायक रहा। कस्बे के विभिन्न मार्गों से होता हुआ जुलूस डुमरियागंज डाक बंगला पहुंचा, जहां बृहद प्रोग्राम आयोजित हुआ।
मौलाना शहकार हुसैन जैदी और जाकिर जमाल हैदर ने हजरत अली के जीवन और किरदार पर रोशनी डालते हुए कहा कि आज मुसलमानों के लिए बहुत खुशी का दिन है। हजरत अली ने हमेशा लोगों को सच्चाई, भलाई, अच्छाई और मानवता के रास्ते पर चलने का पैगाम दिया और उस पर पूरी जिंदगी चले भी। सभी लोगों को हजरत अली की जिंदगी और किरदार से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
ी