फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fell in love with a married woman on Instagram, lost his life while going to meet her

Siddharthnagar News: इंस्टाग्राम पर शादीशुदा से प्यार, मिलने गए गवां दी जान

Thu, 24 Apr 2025 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fell in love with a married woman on Instagram, lost his life while going to meet her
- महिला से मिलते समय गांव के युवकों ने देखा लाठी-डंडे से पीटकर कर दी हत्या
विज्ञापन

- हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, तीन की तलाश में जुटी पुलिस
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के तुरकौलिया गांव के सिवान में मिली थी खेसरहा के गुलहरिया निवासी युवक की लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गुलहरिया निवासी सलाहुद्दीन हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के दौरान देख लेने पर महिला के गांव के ही युवकों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसे मार डाला। इस कांड में शामिल दो आरोपियों को जोगिया पुलिस और एसओजी ने चौरासी से चोरवर जाने वाले मार्ग से बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय रवाना कर दिया।
पुलिस के मुताबिक इस कांड में शामिल तीन अन्य की तलाश की जा रही है। उनमें इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ था और युवक सलाहुद्दीन मिलने के लिए गया था। एसओ जोगिया अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के तुरकौलिया गांव के पास खेत में सलाहुद्दीन पुत्र साहबुद्दीन निवासी गुलहरिया थाना खेसरहा की लाश मिली थी। इस मामले में सलाहुद्दीन के चचेरे भाई की तहरीर पर एक नामजद सहित अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी के साथ टीम मामले की जांच में जुटी तो पता चला कि मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा है। तार-तार जुड़े तो आरोपियों के नाम सामने आ गए। इसके बाद उनकी गिरफ्तार के लिए टीम लग गई। एक सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह चौरासी से चोरवर जाने वाले मार्ग पर घटना में शामिल दो लोगों को पकड़ा गया। उनकी पहचान धीरज, सनी देवल निवासी सियरापार थाना उसका बाजार के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने पीटकर मारने की बात स्वीकार की है। इसमें तीन लोग और शामिल हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इंस्टाग्राम पर हुआ था शादीशुदा से प्यार, दोस्त के साथ मिलने पहुंचा था मृतक
पुलिस के मुताबिक लोगों से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक सलाहुद्दीन की कुछ दिन पहले सियरापार की एक महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। वह शादीशुदा थी। दोनों एक दूसरे से बातचीत करने व मिलने लगे थे, घटना के दिन सलाहुद्दीन अपने ही गांव के एक मित्र शमीम को लेकर महिला मित्र से मिलने बाइक से सियरापार आया था। सियरापार ग्राम के बाहर नदी तट पर बंधे के पास सलाहुद्दीन उससे मिलने लगा तथा उसका दोस्त बाइक लेकर कुछ दूर पर उसका इंतजार कर रहा था। तभी महिला के गांव सियरापार के ही धीरज , सनी देओल और कुछ अन्य लोगों ने सलाउद्दीन को महिला के साथ देख लिया।

इसके बाद यह सभी लोग सलाउद्दीन को लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। इस मारपीट के दौरान सलाहुद्दीन की मौत हो गई। यह मारपीट देखकर सलाहुद्दीन का दोस्त शमीम दूर से ही बाइक लेकर भाग गया। उधर दो युवक धीरजजौर सनी देओल लाश छोड़कर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed