{"_id":"631f860a3e26787c9a0d8f1e","slug":"feath-due-to-current-siddharthnagar-news-gkp4502923100","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: खंभे पर चढ़े प्राइवेट लाइनमैन की करंट से मौत, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: खंभे पर चढ़े प्राइवेट लाइनमैन की करंट से मौत, गांव में मचा हड़कंप
Tue, 13 Sep 2022 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:22 AM IST
सार
गंभीर रूप से घायल जुल्फेकार को परिवार वाले निजी अस्पताल बड़हरा व इटवा ले गए। अस्पताल बंद मिलने पर उसे सीएचसी इटवा ले गए। वहां से जुल्फेकार को बेवा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बेवा अस्पताल पहुंचने से पहले ही जुल्फेकार की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव में हुई घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव में सोमवार की सुबह करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। आरोप है कि जांच टीम की भनक लगने पर अवैध बिजली कनेक्शन कटवाने की कोशिश में हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव निवासी जुल्फेकार (52) प्राइवेट तौर पर लाइनमैन का काम करता था। सोमवार की सुबह वह खंभे पर चढ़कर गांव के एक व्यक्ति के अवैध कनेक्शन को हटा रहे थे। इस दौरान बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और वह करंट की चपेट में आकर खंभे से नीचे गिर गए।
गंभीर रूप से घायल जुल्फेकार को परिवार वाले निजी अस्पताल बड़हरा व इटवा ले गए। अस्पताल बंद मिलने पर उसे सीएचसी इटवा ले गए। वहां से जुल्फेकार को बेवा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बेवा अस्पताल पहुंचने से पहले ही जुल्फेकार की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जुल्फेकार की पत्नी नूरजहां ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं। गांव का एक व्यक्ति अपने घर पर काम कराने के लिए बुला कर ले गया और बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया। इसी बीच जुल्फेकार करंट की चपेट में आ गए। जुल्फेकार के तीन बेटे इशहाक (14), इलाकत (16), इम्तियाज (09) और दो बेटियां साजिदा (20) व साहिदा (16) हैं। बड़ी बेटी की शादी भी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।