{"_id":"64a30fcc79b6a4e75c0502a6","slug":"father-rears-buffalo-daughter-breaks-record-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-856-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पापा भैंस पालते हैं, बेटी ने तोड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पापा भैंस पालते हैं, बेटी ने तोड़ा रिकॉर्ड
Mon, 03 Jul 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रिया चौहान।
-राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में पहली बार आई कुशीनगर की प्रिया चौहान ने तोड़ा रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कुशीनगर के देवरिया पोखरे में तैराकी सीखने वाली प्रिया चौहान ने प्रदेश का रिकॉर्ड तोड़ा तो पूरी टीम उछल पड़ी। वह कक्षा छह की छात्रा है और पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने आई थी।
प्रिया चौहान ने बताया कि उनके पिता हरदेव चौहान खेती करते हैं और भैंस पालते हैं, लेकिन उसे खेल में आगे बढ़ाने के प्रति पूरी तरह तत्पर हैं। प्रिया की बड़ी बहन दीपिका राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी हैं। छोटी बहन दिव्या भी तैराकी में नाम रोशन करने के लिए तैयारी कर रही हैं। पोखरे में बच्चों को तैराकी में पारंगत करने वाले भास्कर यादव ने बताया कि संसाधनों के अभाव में भी गांव के बच्चे बड़ी कामयाबी हासिल कर रहे हैं। कुशीनगर की टीम चार स्वर्ण सहित 18 पदक जीते हैं।