{"_id":"58f254704f1c1b1c11cf5f50","slug":"father-killed-innocent-man-with-a-stroke","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने पैर से गला दबा मासूम को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने पैर से गला दबा मासूम को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिलखती मृत बच्ची की मां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर क्षेत्र के महरिया गांव के टोला कोल्हुआ में एक हैवान पिता ने अपनी पांच माह की मासूम बेटी की पैर से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि बेटा नहीं होने से वह नाराज था और पत्नी से बार-बार बेटी को मारने के लिए कहता था। जब पत्नी ने नहीं सुनी, तो उसने खुद बेटी को मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र महरिया गांव के टोला कोल्हुआ निवासी अवधेश की पत्नी संगीता को पांच माह पूर्व एक बेटी हुई थी। बेटी का नाम अंशिका रखा गया। शुक्रवार की शाम पत्नी से विवाद के बाद अवधेश ने पैर से बेटी का गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पत्नी संगीता ने आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने के बाद ही पति व सास तरह-तरह के ताने दे रहे थे और हर दिन बेटी को जान से मारने के लिए कहते थे।
शुक्रवार की शाम वह खाना बनाने जा रही थी। इस दौरान सास व पति ने मिलकर पैर से मासूम का गला दबा दिया। वहीं, उसका बाजार क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी संगीता के पिता राजबली का कहना है कि बेटी पैदा होने के बाद से ही पति, उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था और अंत में बच्ची को मार डाला। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।