फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmers were made aware about the quality of nano urea

Siddharthnagar News: नैनो यूरिया की गुणवत्ता पर किसानों को किया जागरूक

Tue, 16 Dec 2025 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers were made aware about the quality of nano urea
- शोहरतगढ़ ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई रबी गोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ ब्लॉक परिसर में मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से ब्लाॅक स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान रबी की फसलों में समय से नैनो यूरिया व डीएपी सल्फर डालकर फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूक किया गया।

एडीओ कृषि राजीव सिंह ने कहा कि रबी फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए किसान को नैनो यूरिया, डीएपी, सल्फर आदि निश्चित समय पर डालकर पैदावार बढ़ाएं। खेतों में खरपतवार को नष्ट करने के लिए निश्चित समय पर दवा का छिड़काव करें, जिससे फसल की पैदावार प्रभावित न होने पाए। किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री कुसुम योजना (सोलर पंप), पराली प्रबंधन, फसल बीमा योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कहा कि किसान पराली को बिल्कुल न जलाएं बल्कि उसी पराली से पशुओं का चारा बनाएं। इस दौरान एडीओ पीपी मनोज कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, बीटीएम श्रीधर शर्मा किसान रामकिशोर, संतराम जैसवाल, हरिहर चौधरी, भगेलू, कृष्ण कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed