फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmers demonstrated by taking out tractor rally

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर रैली निकाल किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 22 Feb 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated by taking out tractor rally
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान अराजैनित गुट ने बुधवार को बांसी ट्रैक्टर रैली निकाली और कलक्ट्रेट पहुंचे। गन्ना मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण का विरोध जताते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। हर बार किसानों को दबाने का कार्य किया जा रहा है,जिसे किसान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण रखें, भोजन, दवाओं, कृषि इनपुट और मशीनरी जैसी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी हटाया जाए।
विज्ञापन

पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में काफी कमी करें,जिससे लोगों को लाभ मिल सके। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पवन कुमार श्रीवास्तव, निर्मला, बिंदा पांडेय, परमात्मा पांडेय, राधेश्याम सोनी, सुखदेव सिंह वर्मा, उमेशचंद निषाद, चैतू, शिवप्रसाद, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed