{"_id":"58b1b4834f1c1b0511b25025","slug":"farmers-commission-will-will-employ-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसान आयोग बनाएंगे, युवाओं को रोजगार देंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसान आयोग बनाएंगे, युवाओं को रोजगार देंगे’
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Feb 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
सकारपार में सभा को संबोधित करते रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसरहा। बांसी विधानसभा क्षेत्र के सकारपार में चुनावी जनसभा के दौरान रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने भाजपा-सपा पर करारा हमला बोला। किसानों की समस्याओं को लेकर ठोस कदम उठाने का वादा किया और रोजगार का भरोसा देकर युवाओं को लुभाया। करीब 20 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वादा करने में अभ्यस्त हैं। काला धन लाने का वादा किया था, इसे पूरा तो नहीं किया अलबत्ता जो पैसा घरों में था उसे भी नोटबंदी कर जमा करा दिया। तीन साल में दो लाख युवाओं को भी नौकरी नहीं मिली, जबकि वादा हर साल दो करोड़ को नौकरी देने का था। चौधरी अजीत ने कहा कि सपा सरकार ने बेरोजगारी भत्ता व कर्ज माफी जैसे चुनावी मुद्दों को पूरा न कर युवाओं-किसानों को धोखा दिया। सपा में विधायक और विधान परिषद सदस्य जमीन को कब्जा करने में लगे हैं।
सपा सरकार ने पांच वर्ष में प्रदेश में सिर्फ एक सड़क बनाने का कार्य किया है। इसकी लागत भी आसमान छूती लागत दिखाकर अपनी जेब भरी। सपा एक परिवार को छोड़कर बाकी कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकदल आज भी चौधरी चरण सिंह की ही नीतियों पर चलती है। पार्टी ने किसानों व गरीबों के लिए राहत देने का कार्य किया है। जनता दल की सरकार बनने पर किसान आयोग बनाकर विकास करेंगे। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी किरन शुक्ला, डॉ. मसूद, कुमार मानवेंद्र सिंह ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर चौधरी ने किया।