फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmers are being hit by expensive diesel for wheat irrigation

Siddharthnagar News: गेहूं की सिंचाई के लिए किसानों पर पड़ रही महंगे डीजल की मार

Tue, 17 Dec 2024 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers are being hit by expensive diesel for wheat irrigation
पानी के अभाव में सूखी पड़ी जगदीशपुर माइनर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घोसियारी। बांसी तहसील के क्षेत्र के करही माइनर नहर, किसानों के लिए बेमानी साबित हो रही है। नहर में पानी छोड़े जाने की बात तो दूर, अभी तक उसकी सफाई कराने की जहमत नहीं उठाई गई है।
गेहूं के फसल बुवाई हुए तकरीबन तीन सप्ताह बीतने को हैं, और इसी समय किसान फसल की सिंचाई करते हैं। नहर में पानी छोड़े जाने की आस लगाए किसानों को अब दोहरा झटका लग रहा है। बुवाई के समय जहां उन्हें यूरिया व डीएपी के लिए धक्के खाने पड़े, वहीं अब बुवाई के लिए महंगे डीजल की खरीदारी में उनकी जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन

मजबूरन किसान पंपिंग सेट चलाकर गेहूं के फसल की सिंचाई कर रहे हैं। उन किसानों के लिए यह स्थिति और भी भारी पड़ रही है, जिनके पास अपनी बोरिंग और पंपिंग सेट नहीं हैं। उन्हें मंहगा किराया देकर खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम अवारी निवासी किसान गुलाम ने बताया कि उनके पास पंपिंग सेट नहीं है। नहर में पानी आने का इंतजार था, अब उन्हें 250 रुपये घंटे के हिसाब से खेत में पानी चलवाना पड़ रहा है। घोसियारी निवासी संतोष का कहना है कि अब नहर में पानी आने की उम्मीद भी कम है।

क्योंकि इस साल नहर को साफ तक नहीं किया गया। मजबूरन उन्हें डीजल खरीद कर पंपिंग सेट के सहारे खेत की सिंचाई करनी पड़ेगी। क्षेत्रीय किसानों ने नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है, ताकि महंगाई के दौर में खेतों की सिंचाई में उनकी बचत हो सके।ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed