{"_id":"6465152dadc0f06b2f05c551","slug":"farmer-injured-by-bull-attack-condition-critical-siddharthnagar-news-c-7-1-170930-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सांड़ के हमले से घायल हुआ किसान, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सांड़ के हमले से घायल हुआ किसान, हालत गंभीर
Wed, 17 May 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अंदुआ शनिचरा गांव में साड़ के हमले में घायल राम गोविंद शुक्ल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अंदुआ शनिचरा गांव में मंगलवार की देर शाम सांड़ के हमले में एक 60 वर्षीय किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार अंदुआ शनिचरा गांव निवासी राम गोविंद शुक्ल (60), तालाब में नहा रही अपनी भैंस को घर लाने के लिए गए थे। इसी बीच पीछे से सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में राम गोंविंद के पेट में सांड़ की सींग घुस गई, दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने सांड़ को भगा कर किसी तरह से बुजुर्ग को बचाया और इलाज के लिए सीएचसी सिरसिया ले गए। जहां स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में एसडीएम प्रमेंद्र कुमार ने कहा कि घायल किसान के इलाज के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी उसे दिया जाएगा और सांड़ को पकड़ने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से बात की जाएगी।