फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   farmer awarded

किसानों को किया गया सम्मानित

Wed, 27 Apr 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
farmer awarded
विकास भवन सभागार में किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम को संबोधित करते जिला कृषि अधिका? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
किसानों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

- विकास भवन में फसल बीमा पाठशाला का हुआ आयोजन
- कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल किसानों को दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकास भवन सभागार में किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम के तहत फसल बीमा पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान फसल बीमा से अधिक क्षतिपूर्ति पाने वाले पांच किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पाठशाला में कृषि मंत्री भारत सरकार नरेंद्र सिंह तोमर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किसानों को योजना के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री फसल बीमा, केसीसी, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। किसानों से फसल बीमा कराने पर जोर दिया गया। बताया गया कि फसल बीमा कराने के बाद दैवीय आपदा से होने वाले क्षति की क्षतिपूर्ति मिल जाती है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने किसानों से संचालित योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि अजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष खरीफ 2021 में 13,501 किसानों के खाते में 13.23 करोड़ क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। अंत में फसल बीमा से अधिक लाभ पाने वाले केदारनाथ साहनी, ध्रुव नारायण दूबे, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, बलराम, लक्ष्मीकांत पांडेय को सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नौगढ़ राजेश मिश्रा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विवेक दूबे, इरफान खान, राकेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed