{"_id":"58ac77dd4f1c1b0953b2443c","slug":"farewell-party-in-shivpati-pg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर्स को दिए उपहार, गले मिल दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर्स को दिए उपहार, गले मिल दी विदाई
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
विदाई समारोह में मौजूद लोग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपति पीजी कॉलेेज में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी। उपहार देकर गले मिले और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एपी चंद्र ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि डॉ. एमएन सिंह ने कहा कि हर परिस्थिति में मनुष्य को प्रसन्नचित रहकर अपने लक्ष्य के लिए एकाग्रचित हो प्रयास करना चाहिए। इससे मंजिल निश्चित ही प्राप्ति होगी। सभी विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा की तैयारी मेहनत से करें और अच्छा अंक प्राप्तकर कॉलेज व क्षेत्र का नाम रोशन करें। प्राचार्य एपी चंद्र ने कहा कि विदाई का पल भावुक होता है, लेकिन अच्छे मित्रों के साथ बीते समय की याद सदैव रहती है। सभी विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स के अच्छे गुणों को सीखना चाहिए। इस दौरान जूनियर व सीनियर विद्यार्थी एक-दूसरे को उपहार व मिठाई खिलाकर गले मिले।
छात्रा मधु मिश्रा ने ‘दूर रहो या पास, हमको हमेशा रहेगी तेरी याद, दोस्तों दोस्ती की कसम नहीं भूल पाएंगे आपको हम...’ गीत प्रस्तुत कर सराहना पाई। कार्यक्रम गणित विभाग के विभागाध्यक्ष उमाशंकर यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रदीप त्रिपाठी व अजीत कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान डॉ. संजय सिंह, डॉ. एके श्रीवास्तव, श्याम सुंदर मल्ल, दिलीप पाठक, डॉ. अमित सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, रत्नेश सोनी, अश्विनी सिंह, बड़े बाबू पंकज सिंह एवं विद्यार्थी अंशिका, शिल्पी, हर्षिता यादव, रंजीता, गीता गुप्ता, संदीप त्रिपाठी, संदीप सिंह, सौरभ त्रिपाठी, आदित्य सिंह, अब्दुल कलीम आदि मौजूद रहे।