फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farewell evening was killed overnight Married

शाम को विदाई हुई, रात में विवाहिता की मौत

Sun, 27 Nov 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Nov 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Farewell evening was killed overnight Married
पिता-पुत्र और भांजे की मौत पर कोहराम
शोहरतगढ़/परसा। शाम को मायके से विदाई हुई और ससुराल पहुंचने के बाद देर रात संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई। घटना शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नदवलिया गांव का है। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बसावन पाकर उर्फ मदरहिया गांव के मधवापुर टोला निवासी रामकेवल की पुत्री मनीषा (21) का विवाह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नदवलिया गांव निवासी विशाल के साथ पांच वर्ष पूर्व हुआ था। वह मायके में थी। शनिवार की शाम ससुराल के लोग दोंगा लेकर आए थे। शाम करीब 5 बजे परंपरानुसार मनीषा की विदाई हुई। यहां तक सब कुछ ठीक-ठाक था। रामकेवल के मुताबिक रात करीब पौने 12 बजे फोन पर बेटी की मौत की सूचना मिली। अचानक हुई इस घटना से हर कोई सन्न रह गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजनों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत कैसे व किन परिस्थितियों में हुई स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, ससुराल के लोगों का कहना है कि विदाई के बाद रात में मनीषा की तबीयत खराब होने पर नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन मनीषा को सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसएचओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई है। शव को तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed