{"_id":"646a6cb276d5f16d0e0e89e7","slug":"family-went-to-lucknow-for-treatment-cash-jewellery-stolen-by-breaking-lock-siddharthnagar-news-c-7-1-176268-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इलाज कराने लखनऊ गया था परिवार, ताला तोड़कर नकदी-आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इलाज कराने लखनऊ गया था परिवार, ताला तोड़कर नकदी-आभूषण चोरी
Mon, 22 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थगर। सदर थाना क्षेत्र के बुद्धनगर मोहल्ले में शनिवार की रात चोर एक घर का ताला तोड़कर घर में रखी नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान उठा ले गए। चोरी के वक्त घर पर कोई नहीं था, परिवार वाले लखनऊ दवा कराने के लिए गए थे। सुबह मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है चोरी की वारदात सीसी कैमरे में रिकार्ड न हो इसके लिए डीवीआर भी चुरा ले गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
क्षेत्र के बुद्धनगर निवासी मोहम्मद फैसल बुधवार को घर में ताला बंद कर परिवार के साथ लखनऊ दवा कराने चले गए। उनके घर की साफ.-सफाई करने वाली महिला प्रतिदिन सुबह आकर लान में लगे फूल पौधों को पानी डालती थी। रविवार की सुबह महिला जब पौधों में पानी डालने आई तो देखी बाउंड्रीवाल का गेट खुला हुआ है। दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। उसने मामले की जानकारी सामने रह रहे लोगों को दी। वह लोग आए तो पुलिस व मकान मालिक को फोन घटना की जानकारी दी। वहीं सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। परिवार की ओर से सदर थाने में तहरीर देकर बताया गया है कि दो लाख रुपये नकदी और लगभग 16 लाख रुपये के आभूषण चोर ले गए हैं। साथ ही घर में लगे सीसी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और रिकार्डिंग के लिए लगी मशीन को उखाड़कर लेकर चले गए। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।