फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Family Planning

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कमी में परिवार नियोजन सेवाओं की अहम भूमिका

Sat, 21 Nov 2020 07:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Family Planning
‘परिवार नियोजन के साधन अपनाना जरूरी’
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने खुशहाल परिवार दिवस का शुभारंभ किया
दिसंबर 2020 तक हर 21 तारीख को मनाया जाएगा दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में परिवार नियोजन सेवाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। एक अनूठी पहल के तहत अब हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने जिला चिकित्सालय में शनिवार से पूरे प्रदेश में शुरू हुए खुशहाल परिवार दिवस के शुभारंभ पर समुदाय को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश में परिवार नियोजन सेवाओं की समुदाय स्तर पर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिवार नियोजन साधनों की ग्राह्यता को बढ़ाना बहुत जरूरी है। सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि लक्षित समूह के परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर खास ध्यान दिया जाएगा। सीएमएस डॉ. आरके कटियार ने कहा कि पहली जनवरी के बाद प्रसव वाली वह महिलाएं जो उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) के रूप में चिंह्ति गईं थीं, नवविवाहित (जिनका विवाह इस साल जनवरी के बाद हुआ है) और वह योग्य दंपती जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं। इन्हें लक्षित समूह में शामिल कर खुशहाल परिवार की जानकारी से परिचित कराया जाएगा। इससे पूर्व मंत्री ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई और फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान परिवार नियोजन को बढ़ावा देने वाले पांच व्यक्तियों को स्वास्थ्य मंत्री ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, डॉ. प्रशांत अस्थाना, डॉ. अनूप यादव, फार्मासिस्ट गोविंद ओझा, डीसी पाठक, परमेश्वरी तिवारी, समीर सिंह, रुपाली यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed