फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Family dispute resolved through counseling; women across the district made aware.

Siddharthnagar News: काउंसिलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद जिलेभर में महिलाओं को किया जागरूक

Tue, 21 Jul 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Family dispute resolved through counseling; women across the district made aware.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना ढेबरुआ में पुलिस की काउंसिलिंग से एक दंपती के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद सुलझ गया और दोनों दोबारा साथ रहने काे राजी हुए।
थाना ढेबरुआ के मिशन शक्ति केंद्र पर संसरी गांव निवासी महिला पति के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर पहुंचीं। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कर आपसी संवाद स्थापित कराया और पारिवारिक जीवन में विश्वास एवं सामंजस्य बनाए रखने की सलाह दी। काउंसिलिंग के बाद दोनों ने मतभेद भुलाकर फिर साथ रहने की सहमति जताई और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना बांसी क्षेत्र के ग्राम तेलौरा, ढेबरुआ के मिश्रौलिया, त्रिलोकपुर के परसोहिया सदानंद, गोल्हौरा के प्राथमिक विद्यालय सेमरी, शोहरतगढ़ के शिवपति पीजी कॉलेज, भवानीगंज के बनगवा नानकार तथा उसका बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, एंटी रोमियो अभियान, नए कानूनों और केंद्र व प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल और महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।

पुलिस टीमों ने महिलाओं और छात्राओं को 112, 1090, 181, 1930, 1098, 108, 1076 और अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति या महिला संबंधी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed