{"_id":"62bf3edc81d82c3ca23c7e84","slug":"fake-teacher-dismissed-case-will-be-registered-siddharthnagar-news-gkp4423137146","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शिक्षक बर्खास्त, दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शिक्षक बर्खास्त, दर्ज होगा केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी शिक्षक बर्खास्त, दर्ज होगा केस
सिद्धार्थनगर। फर्जी अभिलेख पर नौकरी कर रहे बढ़नी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जियाभारी में तैनात प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्र को बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बर्खास्त कर दिया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी बढ़नी को फर्जी शिक्षक के विरुद्ध केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए ने बताया कि एसटीएफ की जांच में महराजगंज के प्राथमिक विद्यालय परियरा में तैनात प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्र के अभिलेखों पर ही बढ़नी ब्लॉक के जियाभारी में गोरखपुर के गोरखनाथ थाने के सूर्यबिहार कॉलोनी निवासी फर्जी शिक्षक की नौकरी कर रहा था।
एसटीएफ की रिपोर्ट के बाद उसे नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। उसके बाद यह कार्रवाई की गई।