फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fake manure was made from waste of sugar mill

सिद्धार्थनगर: किसान संगठन नेता के घर में पकड़ा गया नकली खाद का कारखाना, नेपाल में बेच कमाते थे मुनाफा

Wed, 17 Nov 2021 03:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Nov 2021 03:53 PM IST
सार

किसान संगठन के नेता के घर में पकड़ा गया नकली खाद का कारखाना, नेपाल के किसानों को भी नकली खाद बेचकर कमा रहे थे मुनाफा ।

विज्ञापन
Fake manure was made from waste of sugar mill
खाद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में डीएपी की किल्लत के दौर में भवानीगंज थाना क्षेत्र के कछार क्षेत्र में नकली खाद पकड़ने का मामला सामने आया है। किसान संगठन से जुड़े संतराम के घर में डीएपी बनाने की नकली फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस के अनुसार, चीनी मिल के कचरा और यूरिया के माध्यम से वह खाद बनाकर पैक कराता था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहिया के बनकटवा में संतराम के घर के एक कमरे में नकली खाद बनाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार, वह किसान संगठन से जुड़ा रहा है। खाद बनाकर संगठन के जुड़े अशिक्षित किसानों को बेचकर मुनाफा कमाता था, जबकि सीमा के दुकानदारों के माध्यम से नेपाल के किसानों को खाद बेची जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसमें संलिप्त एक व्यक्ति फरार हो गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कछार क्षेत्र में बिना लाइसेंस के खाद बनाई जा रही थी। इस मामले में नकली खाद का सैंपल लिया गया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के बाद खाद के तत्वों की जानकारी होगी। पकड़े गए आरोपियों से कई घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें पर्याप्त तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष भवानीगंज अंजनी कुमार राय ने बताया कि पुलिस नकली खाद के मामले में शुरूआती दौर में ही छापा मारकर संलिप्त लोगों को दबोच लिया है। इस मामले में कानून कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed