फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Facility of 74 OPD, medicine and prescription also on the first day

Siddharthnagar News: पहले दिन 74 ओेपीडी, दवा और पर्चा की भी सुविधा

Tue, 12 Nov 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Facility of 74 OPD, medicine and prescription also on the first day
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच बिंग में स्थापित की गई और स्त्री एवं प्रसूति विभाग की ओपीडी।
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में सोमवार को बाल रोग विभाग व स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को शिफ्ट किया गया। एमसीएच विंग में स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की सभी सुविधाओं को होने से मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी शुरु होने के बाद पहले ही दिन 74 मरीजों का उपचार किया गया। जबकि मरीजों को पर्चा व दवा की भी सुविधा एमसीएच विंग में ही दी जाएगी। प्राचार्य राजेश मोहन ने बताया कि सोमवार को बाल रोग विभाग व स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को एमसीएच विंग में शिफ्ट किया गया है। इससे अब मरीजों को भारी भीड़ में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

अभी तक पर्चा काउंटर पर 1400 से 1500 मरीजों का इलाज किया जाता था। लेकिन इन दोनाें विभागों के आ जाने से मरीजों की संख्या बट जाएगी। इससे मरीजों को भारी भीड़ से छुटकारा मिलने के साथ अन्य कई सुविधाओं को भी आसानी से जांच करवा पाएंगे। प्राचार्य ने बाल रोग विभाग व स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. नौशाद आलम, डॉ. नम्रता चौधरी, डॉ. आशीष त्रिपाठी, डॉ. एसएन उपाध्याय, डॉ. एसएल पटेल, डॉ. निवेदिता, सुग्रीव, मनोज कुमार, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed