फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Expressed outrage against the police

पुलिस के खिलाफ जताया आक्रोश

Sun, 21 Aug 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Expressed outrage against the police
बांसी के मिठवल में सभा को संबोधित करते हियुवा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। पुलिस-प्रशासन के रवैए पर रविवार को हियुवा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। मिठवल बाजार में आयोजित आक्रोश सभा में पुलिस पर सत्ताधारी दल के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि अगर प्रशासन अपने रवैए में सुधार नहीं लाता तो पूरे जिले में भाजपाई सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

आक्रोश सभा में मुख्य अतिथि बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सपा के लोग सत्ता के मद में चूर हैं। निरीह और निर्दोष लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस भी सपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रही हैं। सपा नेताओं के इशारे पर भाजपा और हियुवा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। इनके खिलाफ जो आवाज उठाता है। उसे पुलिस से मिलकर फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। इनके आतंक से आम आदमी का सब्र अब टूट चुका है और वह इसका जवाब आने वाले विधानसभा के चुनाव में देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सहनशील हैं, कायर नहीं। आवश्कता पडने पर हम शासन-प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने स्थानीय पुलिस-प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि वह अपनी कार्यशैली में सुधार लाए, जल्द ही उत्तर प्रदेश का निजाम बदलने वाला है। हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अब वह सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर काम करना बंद कर दें। अब हियुवा व भाजपा का कार्यकर्ता अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोश सभा को कुंवर अजय सिंह, बस्ती जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्तानी, मुक्ति नाथ तिवारी, दिलीप चतुर्वेदी, विष्णु गिरी, सीसी मौर्या, श्याम पाठक, राजेंद्र पांडेय, पवन चौरसिया, श्यामधनी राही, मौलेशर नाथ त्रिपाठी, लवकुश ओझा, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर व संचालन हियुवा के जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed