{"_id":"6761c095031bdf821a0b5031","slug":"expressed-happiness-on-becoming-divisional-winner-in-basic-childrens-sports-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-129187-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मंडल विजेता बनने पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मंडल विजेता बनने पर जताई खुशी
विज्ञापन
-बीएसए को सौंपी गई मंडल विजेता ट्रॉफी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थ नगर। मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेजबान जिले को प्रथम स्थान मिलने पर विजेता ट्रॉफी बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय को सौंपी गई। जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय ने मंगलवार को खेल समापन के बाद ब्लॉकों के व्यायाम शिक्षक व खेल टेक्निकल टीम द्वारा बीएसए को ट्राॅफी सौंप कर खुशी जताई।
बीएसए ने सभी व्यायाम शिक्षकों व खेल में लगे अनुदेशक तथा टेक्निकल टीम के लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि जनपद के लोगों में अपार ऊर्जा और साहस है। यहां तमाम तरह के कार्य बेहतर ढंग से टीम भावना के साथ करने के लिए लोगों में उत्साह है। खेल स्टेडियम में अन्य कार्यक्रम प्रस्तावित होने की वजह से मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को दूसरे दिन देर रात में ही समापन करना पड़ा, लेकिन खेल शिक्षकों ने अपार ऊर्जा और साहस से बेहतर ढंग से खेल कार्यक्रम को संपन्न कराया। इसके लिए खेल शिक्षक व बच्चों की बीएसए ने सराहना की।
बेसिक प्रतियोगिता में मंडल विजेता बनने पर सभी खेल सहयोगियों व जनपद के प्रतिभागी बच्चों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आभार जताया और आगे के बेहतर कार्य के लिए शुभकामना दी। इस दौरान सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र प्रसाद, जीशान खलील, रविंद्र गुर्जर, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, राजकुमार, माहेश्वरी पाठक, अनिल कुमार पांडेय, सुखबीर सिंह, मुस्तन शेरुल्लाह, सुग्रीव यादव मौजूद रहे।