फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Expressed displeasure over not solving the problems of the employees

कर्मचारियों की समस्या निदान न होने पर जताई नाराजगी

Mon, 02 Aug 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over not solving the problems of the employees
कर्मचारियों की समस्या निदान न होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई की बैठक हुई। इस दौरान कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर विमर्श हुआ। मांगों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से मिलकर पहल करने का निर्णय लिया गया।
विकास भवन के आंबेडकर सभागार में सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई की बैठक में जिला मंत्री सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि जुलाई 2021 में देय महंगाई भत्ते न मिलने के कारण कर्मचारियों में रोष है। समय-समय से बकाया वेतन वृद्धि का एरियर न मिल पाने के कारण कर्मचारियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली से संबंधित कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण समय से नहीं होने के कारण रोष जताया। कहा कि प्रांतीय संगठन के आह्वान पर सितंबर में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, बस्ती मंडल के मंत्री अरुण कुमार प्रजापति, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लालजी गौतम एवं तमाम संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed