{"_id":"6876977045c2fa8e6c0d3fcf","slug":"excavated-for-drain-construction-problems-in-transportation-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141155-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नाली निर्माण के लिए खोद कर छोड़ा, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नाली निर्माण के लिए खोद कर छोड़ा, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन
शोहरतगढ क्षेत्र के बभनी से जोगिया सम्पर्क मार्ग पर जुडीकुईया गांव मे नाली निर्माण के लिए खोदे ग
- कोईलीघाट गांव के टोला जुड़ीकुईयां में सड़क के बगल गड्ढे खोदने से बढ़ी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बभनी- जोगिया संपर्क मार्ग पर ग्राम पंचायत कोईलीघाट के टोला जुड़ीकुईयां गांव में नाली निर्माण के लिए सड़क के बगल गड्ढे खोदकर चार माह से छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। लोगों के कहने के बाद भी नाली का निर्माण शुरू नहीं किया जा रहा है।
क्षेत्र के जुड़ीकुईयां गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं थी, जिससे बारिश का पानी सड़क पर रुकता था और लोगों को आने जाने में कठिनाई हो रही थी। पीडब्ल्यूडी द्वारा बभनी बाजार से जोगिया संपर्क मार्ग पर कोईलीघाट एवं जुड़ीकुईयां गांव में 500 मीटर नाली का निर्माण होना है।
ठेकेदार द्वारा जुड़ीकुईयां गांव में चार माह पहले शिव प्रसाद के घर से संतोष के घर तक करीब 300 मीटर तक गड्ढे खोदकर छोड़ दिया गया है। अभी तक निर्माण शुरू नहीं किया जा रहा है। इससे गड्ढे में पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं। यहां पर छोटे -छोटे बच्चे गड्ढे में गिरकर जख्मी हो रहे हैं।
विज्ञापन
अगर समय अनुसार इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ तो बारिश के समय यहां अप्रिय घटना हो सकती है। यहां के लोगों ने पीडब्ल्यूडी से इस नाली को बनवाने के लिए अनेक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक इसका निर्माण शुरू नहीं किया गया। क्षेत्र के अनिल कुमार, डाॅ. रामप्रीत, गोविंद, गरीबुल्लाह, मोहम्मद हई, मोहम्मद कैश, रामकिशोर यादव आदि ने नाली निर्माण शुरू कराने की मांग की है।