फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Examination in adjacent district, cyber and surveillance cell will remain alert

Siddharthnagar News: बगल के जिले में परीक्षा, अलर्ट रहेगी साइबर और सर्विलांस सेल

Thu, 22 Aug 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 22 Aug 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Examination in adjacent district, cyber and surveillance cell will remain alert
पिछले बार जिले से हुआ था साल्वर गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन

इस बार नहीं बना है पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के लिए केंद्र
सोशल मीडिया के हर पोस्ट पर टीम की नजर, संदिग्ध इनपुट पर जांच करेगी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए भले ही जिले में इस बार केंद्र नहीं बना है, लेकिन जिले की साइबर और सर्विलांस सेल की टीम एक्टिव रहेगी। वह सोशल मीडिया के हर पोस्ट और सूचनाओं पर नजर रखेगी। अगर कहीं कोई पोस्ट या फिर अफवाह की जानकारी मिलती है तो तत्काल एक्शन लेगी और जांच करके तह तक जाएगी।
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा इस बार 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होनी है। जिले में बड़ी संख्या में बच्चे परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, लेकिन इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। पिछली बार परीक्षा में जिले में केंद्र बनाया गया था। यहीं से पेपर लीक और साल्व करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। इसमें करीब 10 लोग ऐसे में मिले थे, जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पाए गए थे। उनके जरिए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो बड़े नेटवर्क तक पहुंची। पूरा रैकेट पकड़ में आ गया। जिसके तार पूर्वी यूपी के देवरिया, बलिया और बिहार के पश्चिमी चंपारण सहित कई जनपदों में फैला होना पाया गया था। इसमें 20 लोग गिरफ्त में आए थे।
विज्ञापन

इस बार की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन सख्त है। लीक करने वाल माफियाओं की घुसपैठ को रोनके के लिए कई उपाय गए किए गए हैं। इसके साथ ही साइबर और सर्विलांस सेल को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। जिले में परीक्षा केंद्र तो नहीं है, लेकिन साइबर और सर्विलांस की यूनिट अलर्ट रहेगी। क्योंकि पड़ोसी जनपद बस्ती, संतकबीरनगर महाराजगंज में परीक्षा होनी है। ऐसे में सीमावर्ती जनपदों से होने वाली मूमेंट पर टीम नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस प्रकार रखी जाएगी नजर
पिछली परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट होने लगा कि पेपर लीक हो गया है। ऐसे में अगर इस प्रकार की खबर सोशल मीडिया पर शुरू हुई तो किसने पोस्ट किया और कहां से किया उसके बारे में पूरी जानकारी लेंगे। टीम पोस्ट करने वाले के बारे में जानेगी, कैसे और किस आधार पर सूचना डाला इसके बारे में पूछताछ करेगी। इसके अलावा अगर कहीं कोई लीक होने की सूचना मिली है तो टीम अपने स्तर से जांच करेगी। अगर अपने जिले से संबंधित तो खुद जांच के लिए जाएगी और अगर दूसरे जनपद से जुड़ा हुआ तो संंबंधित को जानकारी देगी। कुल मिलाकर सोशल मीडिया के सभी प्लेट फार्म पर टीम की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed