{"_id":"639f511c7106b24383717180","slug":"examination-centers-made-at-a-distance-more-than-the-standard-siddharthnagar-news-gkp4613629106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मानक से अधिक दूरी पर बना दिए परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मानक से अधिक दूरी पर बना दिए परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानक से अधिक दूरी पर बना दिए परीक्षा केंद्र
- बोर्ड परीक्षा के लिए 70 प्रतिशत केंद्र दूर बनाए जाने की है शिकायत
- शिकायतों की जांच में जुटी टीम, 20 दिसंबर को जाएगी बोर्ड को रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप देने के लिए विभागीय कार्रवाई के संबंध में आई आपत्ति की जांच तीन सदस्यीय टीम कर रही है। इसमें मानक से अधिक दूरी पर केंद्र बनाए जाने की शिकायत अधिक है। टीम की ओर से जांच करके 20 दिसंबर को बोर्ड की पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद केंद्रों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा मार्च माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। परीक्षा सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराए जाने की प्रक्रिया जारी है। परिषद की ओर से जिले में 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 13 और 14 दिसंबर को दो दिन परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति मांगी गई थी। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 60 आपत्ति प्राप्त हुई थी। किए गए शिकायत की जांच करने के लिए कमेटी बनी है। तीन सदस्यीय कमेटी शिकायत की जांच करके रिपोर्ट बना रही है। बताया जा रहा है कि 70 प्रतिशत शिकायत है कि बोर्ड के मानक को ध्यान में नहीं रखा गया है। पांच से आठ किलोमीटर परिधि में परीक्षा केंद्र बनाने का नियम है, लेकिन 10-15 किलोमीटर दूर कर दिया गया है, जो बच्चों के साथ ही ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के लिए परेशानी से कम नहीं है। उनकी मांग है कि केंद्र का बदलाव करते हुए दूरी को ध्यान में रखा जाए और नजदीक के विद्यालय को केंद्र बनाया जाए। वहीं कुछ शिकायत विद्यालय के आवागमन के मार्ग और अन्य व्यवस्था पर है। टीम की ओर से लगभग जांच पूरी कर ली गई। 20 दिसंबर को रिपोर्ट चली जाएगी। इसके बाद केंद्र को अंतिम रूप देते हुए सूची जारी की जाएगी। इसमें कई केंद्र के बदलाव की उम्मीद है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि टीम की ओर से मिली शिकायतों की जांच की जा रही है। तय समय पर रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी।