Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Even those with more than two hectares of land were receiving old-age pensions.

Siddharthnagar News: दो हेक्टेयर से अधिक जमीन वाले भी ले रहे थे वृद्धावस्था पेंशन

Sun, 29 Nov 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Even those with more than two hectares of land were receiving old-age pensions.
सिद्धार्थनगर। जरूरतमंद बुजुर्गों को आर्थिक मदद देने के लिए संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना में अपात्रों के लाभ लेने का मामला सामने आया है। प्रदेश स्तर पर फैमिली आईडी से हुए सत्यापन में जिले के 5911 लाभार्थी अपात्र चिह्नित किए गए हैं। इनमें 4400 से अधिक ऐसे हैं, जिनके पास दो हेक्टेयर से अधिक भूमि है। इसके अलावा आयु और आय संबंधी मानकों के आधार पर भी लाभार्थियों को अपात्र पाया गया है। भूमि संबंधी मामलों की जांच के लिए प्रशासन ने संबंधित एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2026 की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, जिले में एक अप्रैल 2025 को वृद्धावस्था पेंशन के 1,02,002 लाभार्थी थे। नियमित सत्यापन के दौरान इनमें से 1883 की मृत्यु होने की पुष्टि हुई, जबकि 11 अन्य अपात्र मिले। इस तरह कुल 1894 लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए गए। हालांकि, इस अवधि में 1101 नए आवेदन भी स्वीकृत किए गए। इसके बावजूद लाभार्थियों की संख्या में 793 की कमी दर्ज की गई। अक्तूबर में कुल लाभार्थियों की संख्या घटकर 1,01,209 रह गई।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि फैमिली आईडी सत्यापन में सामने आए सभी मामलों की जांच कराई जा रही है। भूमि संबंधी 4400 से अधिक मामले संबंधित एसडीएम को भेजे गए हैं। जांच के बाद पात्रता की स्थिति स्पष्ट होगी। नियमानुसार अपात्र पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जमीन के अभिलेखों से होगी पात्रता की जांच
- नियमित सत्यापन के अलावा फैमिली आईडी के माध्यम से हुए प्रदेश स्तरीय डाटा मिलान में 5911 लाभार्थी अपात्र चिह्नित हुए हैं। इनमें 4400 से अधिक के पास दो हेक्टेयर से ज्यादा भूमि होने की जानकारी सामने आई है। शेष लाभार्थियों को आयु और आय संबंधी मानकों के आधार पर अपात्र चिह्नित किया गया है। भूमि से जुड़े मामलों में राजस्व अभिलेखों का मिलान कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित एसडीएम को मामले भेजे गए हैं।

---------------
तीनों पेंशन योजनाओं में 1.48 लाख लाभार्थी
- जिले में वृद्धावस्था पेंशन के 1,01,209, निराश्रित महिला पेंशन के 34,536 और दिव्यांगजन पेंशन के 13,244 लाभार्थी दर्ज हैं। तीनों योजनाओं को मिलाकर कुल लाभार्थियों की संख्या 1,48,989 है। अक्तूबर की रिपोर्ट में सभी लाभार्थियों की आधार सीडिंग दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed