फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Even semester exam results released

Siddharthnagar News: सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम जारी

Sun, 24 May 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Even semester exam results released
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप समयबद्ध परीक्षा, मूल्यांकन एवं परीक्षा परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व में लोक प्रशासन स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर और बीएससी कृषि अष्टम सेमेस्टर के साथ अर्थशास्त्र स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर एवं बायोटेक्नोलॉजी स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह ने परीक्षा नियंत्रक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था कि सेमेस्टर प्रणाली की सफलता समय से पाठ्यक्रम संचालन, परीक्षा आयोजन, मूल्यांकन एवं परीक्षा परिणाम घोषित करने पर निर्भर करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह आवश्यक है कि विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध हो, जिससे वे उच्च शिक्षा, शोध एवं अन्य प्रवेश प्रक्रियाओं में बिना किसी कठिनाई के सम्मिलित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा संचालन की ऐसी कार्यप्रणाली विकसित की गई है, जिसमें एक ओर परीक्षाएं संचालित होती हैं,
वहीं दूसरी ओर जिन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं संपन्न हो जाती हैं, उनका मूल्यांकन और प्रयोगात्मक परीक्षाएं समानांतर रूप से प्रारंभ कर दी जाती हैं। इससे परीक्षा परिणाम समय से घोषित करने में सुविधा होती है। उन्होंने बताया कि समयबद्ध परीक्षा परिणाम घोषित होने से विद्यार्थियों को दोहरा लाभ प्राप्त होता है।
एक ओर जिन विद्यार्थियों को अन्य विश्वविद्यालयों, संस्थानों अथवा पीएचडी एवं अन्य उच्च पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना होता है, उन्हें समय पर अंकपत्र एवं परिणाम उपलब्ध हो जाते हैं, वहीं विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी प्रवेश प्रक्रिया में सहूलियत होती है।

दीनानाथ यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में अन्य विषयों के परीक्षा परिणाम भी शीघ्र घोषित किए जाएंगे तथा मूल्यांकन कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप निरंतर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed