फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Erosion intensified on the banks of rivers due to the decrease in water level

जलस्तर घटने से नदियों के किनारे कटान तेज

Mon, 06 Sep 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Erosion intensified on the banks of rivers due to the decrease in water level
जलस्तर घटने से नदियों के किनारे कटान तेज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जलस्तर घटने के साथ ही नदियों के किनारे कटान तेज हो गई है। इससे जो लोग अब तक बाढ़ के पानी से त्रस्त थे, अब वे कटान से भयभीत हैं। उधर जलस्तर घटने के बावजूद राप्ती, बूढ़ी राप्ती और कूड़ा नदी खतरे के लाल निशान से ऊपर हैं।
जलस्तर घटने के बावजूद राप्ती 21वें दिन खतरे के लाल निशान से 86 सेमी ऊपर बह रही है, जबकि बूढ़ी राप्ती का जलस्तर लाल निशान से 1.24 मीटर ऊपर था। वहीं कूड़ा नदी भी लाल निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही थी। नदियों का जलस्तर घटने से लोगों ने बांधों के टूटने का खतरा टलने और जलभराव में कमी आने से राहत महसूस की। वहीं पर जोगिया और उसका आदि क्षेत्रों में नदियों किनारे कटान शुरू होने से लोग भयभीत हैं। बांसी क्षेत्र में बांधों पर मंडरा रहा खतरा टलने से लोगों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के राप्ती नदी में आई बाढ़ के पानी से घिरे रसूलपुर गांव में खपरैल के छह मकान ध्वस्त हो गए। गांव निवासी रामविलास, सुभाष, मोमिना खातून, नर्वदेश्वर, मोहम्मद तसलीम और सलामतुल्लाह के खपरैल के मकान गिर गए। परिवार के सदस्य खुले में रहने के लिए मजबूर हैं। लेखपाल बृज किशोर तिवारी ने बताया कि बाढ़ग्रस्त रसूलपुर में आधा दर्जन खपरैल के मकान ध्वस्त हुए हैं, जिनकी रिपोर्ट तहसीलदार को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजौरा प्रतिनिधि के अनुसार, बाढ़ के पानी से कई दिनों से घिरी क्षेत्र के कई गांवों के किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। ग्राम सिंगारजोत, सफीपुर, दखिन्हवा, सिकंदरपुर, कुर्सिडीहा, मछली गांव, मनिककौरा, गुलरिहा, गागापुर, आजादनगर डिहवा, बिजौरा, कटरिया पांडेय आदि गांवों की फसल को बर्बाद हुई है। किसान मसौव्वर अली, सर्वदेव तिवारी, खदेरू चौरसिया, चिनकू तिवारी और ओमप्रकाश दुबे आदि का कहना है कि फसल बर्बाद हो गई है। उपजिलाधिकारी डुमरियागंज त्रिभुवन ने बताया कि फसल क्षति का सत्यापन जल्द ही कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed