फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   EO transferred after the cleaning system is exposed

सफाई व्यवस्था की पोल खुलने पर ईओ का तबादला

Thu, 14 Oct 2021 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
EO transferred after the cleaning system is exposed
सफाई व्यवस्था की पोल खुलने पर ईओ का तबादला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के ईओ शैलेंद्र गुप्ता का तबादला कर दिया गया। नगरीय प्रशासन विभाग ने बृहस्पतिवार की रात में ईओ का स्थानांतरण कर दिया। सफाई, पेयजल का अभाव यहां की सबसे बड़ी समस्या है, जबकि सड़क, नालियों के निर्माण अधूरे हैं। इन समस्याओं के कारण लोगों में नगर पालिका परिषद के खिलाफ नाराजगी है। शहरी क्षेत्र के वार्डों में इन समस्याओं की पोल खुलने के दौरान उनके तबादले का आदेश जारी हुआ।
अमर उजाला ने एक अक्तूबर से शहर के विभिन्न वार्डों में विकास पर आधारित खबरें प्रकाशित कर रहा है। यह सिलसिला जारी है। इस बीच वार्डों में सफाई नहीं होने के कारण लोग प्रदर्शन करने लगे। शहरी क्षेत्र में अधूरे विकास से असंतुष्ट सभासद अपने वार्डों की समस्याओं का वीडियो, फोटो को सोशल मीडिया में पोस्ट करने लगे। सभासदों का आरोप है कि बोर्ड की बैठक में चार साल पहले उन्होंने जो प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे, उन पर कोई कार्य नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों की परेशानी कायम है, जबकि सभासदों की चिंता है कि निकाय चुनाव में वे जनता में वोट कैसे मांगेंगे? जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ईओ को विकास कार्यों में लापरवाही करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी।
विज्ञापन

शहर में डायरिया में छह लोगों की हुई थी मौत
शहरी क्षेत्र के वार्डों में डायरिया फैलने से छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 150 से अधिक लोग बीमार हुए थे। कुछ मरीजों का अब भी इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने उन मरीजों की मौत डायरिया से माना है। सिसहनिया, सरोजनी नगर, राहुल नगर, मुड़िला के मरीजों की डायरिया से मौत हुई थी। डायरिया फैलने के दौरान नगर पालिका परिषद को दस मोहल्लों में पानी की आपूर्ति आठ दिन से अधिक समय तक बंद करनी पड़ी थी। सिसहनिया व आसपास के वार्डों में ऐसे लोग बीमार हुए थे, जो लोग आपूर्ति होने वाले पानी को पीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात माह से नहीं हुई बोर्ड की बैठक
शहर के विकास के लिए नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक हर माह नहीं हो रही है। इस कारण विकास कार्य बाधित हैं। सभासद साजिद अली, फतेह बहादुर सिंह, धनंजय सहाय, बृृजेश पासवान, अजहर हुसैन का कहना है कि बोर्ड की बैठक सात माह से नहीं हुई है। इस कारण विकास के मुद्दों पर बात नहीं हो पा रही है। उनका है कि बोर्ड की बैठक नहीं होने के मामले में जिला प्रशासन से शिकायत करेंगे।

सांसद, डीएम ने की है शिकायत
सिद्धार्थनगर। नगर विकास विभाग ने स्थानांतरण आदेश में कहा कि ईओ शैलेंद्र गुप्ता की अनियमितताओं की जांच चल रही है। जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी हो, इस कारण बरेली स्थानांतरण किया जाता है। डीएम दीपक मीणा ने स्थानांतरण आदेश प्राप्त होने की पुष्टि की। डीएम ने नगर पालिका परिषद के ईओ शैलेंद्र गुप्ता की शासन में शिकायत की है, जबकि सांसद जगदंबिका पाल, सभासदों एवं नागरिकों ने भी विकास कार्यों में ईओ की अनियमिताओं की शिकायत की है। विकास कार्यों के कारण से असंतुष्ट लोग ईओ की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed