फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Enthusiasm was evident during the Tiranga Yatra, with patriotic slogans echoing throughout.

Siddharthnagar News: तिरंगा यात्रा से दिखा उत्साह गूंजते रहे देशभक्ति के नारे

Thu, 13 Aug 2026 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 13 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm was evident during the Tiranga Yatra, with patriotic slogans echoing throughout.
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले जिले में हर घर तिरंगा अभियान का उत्साह चरम पर है। बृहस्पतिवार को विभिन्न कस्बों और शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। कहीं स्कूली बच्चे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले तो कहीं युवाओं और नागरिकों ने तिरंगा थामकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज गांवों से लेकर कस्बों की सड़कें गूंजती रहीं। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक जम्हिरिया के स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की अगुवाई में विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा जम्हिरिया, हड़हवा, खेतवला और जनकपुर होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद, प्रबंधक सोमई यादव, प्रधानाचार्य अजय कुमार यादव, दिनेश, संतोष और सर्वजीत समेत अन्य लोग मौजूद रहे। तिगोड़वा में विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश : पथरा। राजकीय महाविद्यालय तिगोड़वा में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़े नारे लगाकर लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राम कुमार सिंह, शिक्षक गोपाल कुमार, देवेश कुमार और विवेक कुमार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बिस्कोहर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब : बिस्कोहर। भाजपा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बृहस्पतिवार को बिस्कोहर मंडल में विशाल तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित, रामनरेश पासवान, पिंकू मोदनवाल, मोनू गुप्ता समेत स्थानीय नागरिक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान में विधायक ने बांटे तिरंगे : शोहरतगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधायक विनय वर्मा ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत शोहरतगढ़ में लोगों को तिरंगा झंडा वितरित किया। उन्होंने नागरिकों से अमर शहीदों के सम्मान में अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस से निकली तिरंगा रैली, गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश : सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिसकर्मियों के साथ तिरंगा मार्च किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने जगाया देशभक्ति का जज्बा : शोहरतगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और शिक्षकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई। यात्रा में डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मेजर प्रो. मुकेश कुमार, पंकज सिंह, रत्नेश सोनी, डॉ. रामकिशोर सिंह, डॉ. एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed