{"_id":"68ee97f0efd5270632043fa6","slug":"enjoyed-the-hanuman-ravan-dialogue-in-ramlila-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-146498-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रामलीला में हनुमान-रावण संवाद का उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रामलीला में हनुमान-रावण संवाद का उठाया लुत्फ
Wed, 15 Oct 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
भवानीगंज। क्षेत्र में चल रहे भव्य रामलीला मंचन में सोमवार की रात हनुमान-रावण संवाद से लेकर विभीषण शरणागति तक के प्रसंग का मनमोहक मंचन किया गया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में हनुमान का रावण दरबार में आगमन और उनके द्वारा राम का संदेश सुनाने का दृश्य अत्यंत प्रभावशाली रहा। रावण और हनुमान के बीच हुए संवाद में कलाकारों ने भक्तिमय बना दिया। जब रावण ने अहंकारवश श्रीराम का संदेश ठुकराया, तो हनुमान के तेजस्वी रूप और लंका दहन की झांकी ने समूचे मंच को जीवंत कर दिया। इसके बाद विभीषण की ओर से रावण को समझाने और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देने वाला प्रसंग प्रस्तुत किया गया। ा