{"_id":"613f84298ebc3e264c1183b9","slug":"engineer-on-fast-for-24-hours-to-increase-pay-scale-siddharthnagar-news-gkp4090342127","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतनमान बढ़ाने के लिए इंजीनियर 24 घंटे उपवास पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतनमान बढ़ाने के लिए इंजीनियर 24 घंटे उपवास पर
विज्ञापन
विद्युत कार्यालय के परिसर में नारेबाजी करते जूनियर इंजीनियर संगठन के सदस्य।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतनमान बढ़ाने के लिए इंजीनियर 24 घंटे उपवास पर
सिद्धार्थनगर। वेतनमान बढ़ाने के लिए अवर अभियंता और सहायक अभियंताओं ने बिजली कार्यालय पर 24 घंटे का उपवास रखा। उनका कहना था कि कई बार आश्वासन के बाद भी वेतनमान नहीं बढ़ाया गया। अगर सभी 18 बिंदुओं संबंधी समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की ओर से आयोजित उपवास कार्यक्रम में इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दो वेतन वृद्धि अभी तक नहीं हुई, जिसे तत्काल किया जाए। बिजली थानों के लिए दिए गए सुझाव को लागू किया जाए। उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम में रिक्तियों को जल्द भरने के साथ ही इसे राज्य विद्युत वितरण खंड में समायोजित किया जाए।
कोरोना संक्रमण में मृतक कर्मियों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाए। साथ ही बिजली कर्मियों के चिकित्सा के लिए कैशलेस व्यवस्था की जाए। इस दौरान इंजीनियर अवधेश कुमार, बबलू चौधरी, गणेश कुमार मिश्र, विकास कुमार, प्रविंद्र कुमार, रामायन प्रसाद, रविकांत सिंह, पंकज कुमार विश्वकर्मा, शिवाकांत मौर्या, रमाकांत चौधरी, अनिल कुमार यादव, राजीव कुमार सिंह, अवनीश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।