फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Encephalitis and infectious diseases will end through awareness

Siddharthnagar News: जागरूकता से समाप्त होंगी दिमागी बुखार व संक्रामक बीमारियां

Sat, 23 Sep 2023 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Encephalitis and infectious diseases will end through awareness
फोटो-
विज्ञापन

: कलक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा क्षय रोग के संबंधी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तृतीय चरण संचारी रोग नियंत्रण अभियान तीन अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तथा दस्तक अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। दिमागी बुखार एवं अन्य संक्रामक रोगों के संंबंध में व्यापक जन-जागरूकता के लिए 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के मध्य आयोजित दस्तक अभियान को सफल बनाएं।
ये बातें डीएम पवन अग्रवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा क्षय रोग के संबंध में हुई बैठक में कहीं। डीएम ने कहा कि इस अभियान के तहत प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन बीमारियों के बचाव तथा उपचार के संबंध में लोगों को जानकारी देंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री दिमागी बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड कराएं। दस्तक अभियान तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराएं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कराने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया गया। जलभराव न होने पाए। शौचालय का उपयोग करने हेतु लोगों को जागरूक करे। नालियों में दवाओें का छिड़काव कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संचारी रोग से बचाव के बारे में पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल, प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ. एके झा, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, डीपीआरओ पवन कुमार, डाॅ. अमित शर्मा, डाॅ. समीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed