फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Employment servants boycotted work for the fifth day

Siddharthnagar News: रोजगार सेवकोंं ने पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार किया

Mon, 06 Nov 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Employment servants boycotted work for the fifth day
सिद्धार्थनगर। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन का मांगों के समर्थन में चल रहा कार्य बहिष्कार पांचवें दिन रविवार को भी जारी रहा। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुई तो मंगलवार को नौगढ़ ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि जिम्मेदार रोजगार सेवकों के समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान जिला प्रभारी सदानंद यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


अग्रणी विधानसभा बनाएंगे शोहरतगढ़ : विधायक
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के संसरी गांव में अंत्येष्टि स्थल का भूमि पूजन विधायक विनय वर्मा ने रविवार को किया। विधायक ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बनाने के प्रयास कर रहा हूं। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता का प्रयास भी किया जा रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जाकिर हुसैन, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीराम निषाद, अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्य, भानुप्रताप सिंह, प्रदीप कमलापुरी, सिद्धार्थ पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


''''भुर्जी समाज के युवा भी राजनीति में हिस्सा लें''''
तुलसियापुर। इटवा ब्लॉक के कठेला चौराहे पर रविवार को राष्ट्रीय भारतीय अखंड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण आजाद भोजवाल का आगमन हुआ। भोजवाल जाति के लोगों व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा की भुर्जी समाज के युवा भी राजनीति में हिस्सा लें। बच्चों को शिक्षित करें। उन्होंने कहा कि हमारे समाज न तो कोई सांसद है न ही विधायक। हमारी आबादी 80 लाख है। इस दौरान प्रेम गुप्ता, सूर्यभवन, श्यामू गुप्ता, संतोष, सुनील, रामसेवक, राम प्यारे, दिलीप, राजू, राममिलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चो को समय से लगवाए टीका
डुमरियागंज। परिषदीय विद्यालयों के अभिभावक एवं ग्रामवासी प्रदेश में बढ़ते डिप्थीरिया और टेटनस संक्रमण को रोकने के लिए 10 नवंबर तक बच्चों को समय से टीका लगवाएं। बीईओ संजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के चलाए जा रहे अभियान में पांच साल से 16 साल के बच्चों का टीकाकरण विद्यालयों व गांवों में जाकर स्वास्थ्य टीमें कर रही हैं। टीके से डिप्थीरिया, टेटनस जैसी घातक बीमारियों से बच्चों का जीवन सुरक्षित किया जा सकता है। संवाद

कुर्मी समाज ने सरदार पटेल के जयंती मनाई
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। विकास खंड मिठवल के गौरागढ़ स्थित रामबरन चौधरी इंटर काॅलेज के प्रांगण में कुर्मी महासभा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर समारोह का आयोजन किया। शत्रुघ्न चौधरी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के किए गए कार्यों को याद किया। कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय एकता की भावना को सर्वोपरि रखा और सबको एकजुट होकर के देश के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, आत्माराम पटेल, शिवनाथ चौधरी, दशरथ चौधरी, नंदू चौधरी, शोभ नाथ चौधरी, रामसुख चौधरी, अजय चौधरी, शशि चौधरी, हरीश चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद


अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का मानदेय काटा गया
सिद्धार्थनगर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को कई बूथों के निरीक्षण में तीन बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। उपजिलाधिकारी डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने अनुपस्थित तीनों बीएलओ का एक दिवस का मानदेय कटौती करने के निर्देश दिए। संवाद

सपा करती है आधी आबादी के उत्थान की बात : वृंदा
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी सदैव आधी आबादी के उत्थान की बात और कार्य करती है। सपा सरकार में महिलाओं को पेंशन देने के साथ-साथ इंटर पास बेटियों की आगे शिक्षा के लिए 50 हजार रुपये कन्या विद्या धन के रूप में देने का काम किया गया। ये बातें सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी वृंदा सैनी ने जिला कार्यालय में महिला सभा की संगठन बूथ समीक्षा बैठक में कहीं।
विधायक सैयदा खातून ने कहा कि 2024 का चुनाव सरकार बनाने का नहीं बल्कि देश बचाने का चुनाव है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता गोस्वामी की अध्यक्षता व मनोज मिश्र के संचालन में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष लालजी यादव, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, विभा शुक्ला, जुबैदा चौधरी, नूरजहां आदि मौजूद रहीं।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण में नहीं करें लापरवाही
फोटो-
सिद्धार्थनगर। डीएम पवन अग्रवाल ने रविवार को विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने बर्डपुर ब्लॉक के मॉडल प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 10, 11, 12, कपिलवस्तु प्राथमिक विद्यालय, नरकुल बूथ संख्या 19, 20 तथा कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदनगर बूथ संख्या 24, 25, 26 बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed