{"_id":"62570c20eab41847e7590551","slug":"employee-leader-arrested-siddharthnagar-news-gkp4332794126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी संघ का नेता गिरफ्तार, गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी संघ का नेता गिरफ्तार, गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारी संघ का नेता गिरफ्तार, गया जेल
सिद्धार्थनगर। सफाई कर्मचारी को धमकाने के आरोपित सफाई कर्मचारी संघ के नेता को शिवनगर डिडई थाने की पुलिस ने बुधवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसओ शिवनगर डिडई अभिमन्यु सिंह ने बताया कि जनवरी में एक सफाई कर्मचारी ने प्रार्थना पत्र देकर रणजीत कुमार गौतम निवासी भथौरा थाना खेसरहा पर आरोप लगाया था कि उसने विभागीय कागजात बनवाने के लिए लेनदेन की बात करते हुए धमकी दी है।
शिकायती पत्र में रणजीत कुमार को संगठन का नेता होना बताया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धारा में केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम आरोपित की तलाश में लगी थी। बुधवार को आरोपित घर पर मौजूद था। टीम के साथ एसआई हरेंद्र नाथ राय घर पहुंच गए। मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाने में उससे पूछताछ की गई।