फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Emphasis on strengthening the organization in the training campaign

Siddharthnagar News: प्रशिक्षण महाअभियान में संगठन की मजबूती पर जोर

Sun, 03 May 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization in the training campaign
सिद्धार्थनगर/बर्डपुर। जिले के बर्डपुर और नौगढ़ क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास और कार्यशैली से अवगत कराया गया। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बर्डपुर स्थित एक विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने की, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, इतिहास और संगठनात्मक कार्यप्रणाली से जोड़ना रहा।वहीं, नौगढ़ क्षेत्र के जय किसान इंटर कॉलेज, सकतपुर सनई में आयोजित प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन सांसद जगदंबिका पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य ने की। सांसद ने अपने संबोधन में अंत्योदय के सिद्धांत पर बल देते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। बर्डपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्याम धनी राही ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और जनसेवा के उद्देश्य को समझाने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और हर घर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण को तीन चरणों में संचालित किया गया। पहले सत्र में वैचारिक अधिष्ठान, दूसरे में इतिहास व विकास और तीसरे में संगठन विस्तार की रणनीति पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप, सरल ऐप, बूथ प्रबंधन, मन की बात और टिफिन बैठक जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed