फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Emphasis on party's strength in congress meeting

किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है भाजपा- मो. मुकीम

Wed, 20 Jan 2021 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on party's strength in congress meeting
कांग्रेस की बैठक में पार्टी की मजबूती पर जोर
विज्ञापन

खुनियांव ब्लॉक के मटेसर नानकार चौराहे पर आयोजित हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। कांग्रेस ओर से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बुधवार को खुनियांव के मटेसर नानकार चौराहे पर हुई न्याय पंचायत की बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी करने के लिए सहेजा।
पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। इसका ताजा उदाहरण लोकसभा से पास हुआ कृषि कानून है। मगर कांग्रेस भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को सफल नहीं होने देगी। केंद्र और प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आई है तबसे गरीबों एवं किसानों का जीना दूभर हो गया है। पार्टी कृषि कानून वापसी तक विरोध जारी रखेगी। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि आज किसानों की उपज का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। खाद, बीज के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान इसका जवाब 2022 के विधानसभा चुनाव में अवश्य देगा। इस दौरान जिला सचिव कृष्ण बहादुर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष खुनियांव मैनुद्दीन खां, कमाल अहमद, मुन्नू तिवारी, रियाज मनिहार, मुहम्मद मुबारक, भीखुल्लाह, वंशराज, अनिल, मुनीर प्रधान, खलील प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजस्थानी धर्मशाला इंदिरानगर में भी हुई बैठक
शोहरतगढ़। संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। राजस्थानी धर्मशाला इंदिरा नगर में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रंजना मिश्रा ने की। संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवप्रसाद वर्मा ने किया। प्रभारी जिला महासचिव राजन श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है और कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ कर संगठन को मजबूत करें, ताकि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके। बैठक में वरिष्ठ नेता योगेश मिश्रा, जिला सचिव राजेश चौधरी, वाहिद अहमद, गिरिराज मिश्रा, श्यामलाल शर्मा, गिरिराज मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, नारायण गुप्ता, आत्माराम चौधरी, करिमुल्लाह अंसारी महबूब आलम, रामनरेश साहनी, सुल्तान, राजू, बदर आलम, प्रदीप, श्रवण, इकबाल खान, मुख्तार अहमद, लल्लन सिद्दीकी चुन्नू, बृजेश वर्मा, शोएब आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed